Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में 15 लाख इनामी अमित मुंडा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक महिला समेत दो नक्सली मरे, हथियार बरामद

Chaibasa: चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ 15 लाख इनामी नक्सली अमित मुंडा के दस्ते के साथ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला समेत दो नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली की पहचान जोनल कमेटी सदस्य विनय गंझू और एरिया कमेटी सदस्य हेमंती मांझियाइन के रूप में हुई है. मुठभेड़ की घटना बुधवार की सुबह जिले के नक्सल प्रभावित सोनुवा थाना क्षेत्र के विलायती टोला के जंगली क्षेत्र की है.

बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे नक्सली

एसपी आशुतोष शेखर को सूचना मिली थी कि सोनुवा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी कमांडर अमित मुंडा, सलूका कायम, प्रभात मुंडा, समेत कई अन्य नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान गोली लगने से दो नक्सली मारा गया. वहीं बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों के द्वारा पूरे जंगल को घर के सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान दो इंसान रायफल, 313 राउंड कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/chargesheet-filed-against-jmms-rajya-sabha-mp-mahua-maji-code-of-conduct-case-prima-facie-true/">JMM

की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आचार संहिता का केस प्रथम दृष्टया सही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही