Search

रांची एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में शामिल शूटरों के साथ धनबाद पुलिस की मुठभेड़, तीन अपराधी घायल

अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi/Dhanbad : धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध ओपी इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ गई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए. जबकि भागने के दौरान एक अपराधी का पैर टूट गया.

 

गिरफ्तार तीनों अपराधी रांची एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में थे शामिल

पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल है. सभी प्रिंस खान गिरोह के शूटर हैं और रांची के एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में शामिल थे. फिलहाल सभी गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ की जा रही है.

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

गिरफ्तार अपराधियों से चल रही पूछताछ : धनबाद एसएसपी 

इस मामले को लेकर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि प्रिंस खान के गुर्गे लगातार कई कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं. इनके भागाबांध ओपी इलाके में सक्रिय होने की खबर मिली.

 

इसके बाद धनबाद पुलिस और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाई की है.  मुठभेड़ में घायल शूटर एयरपोर्ट हत्याकांड मामले से जुड़े हैं. सभी से पूछताछ चल रही है और इनके नेटवर्कों को खंगाला जाएगा. 

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image


Uploaded Image

 

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे भागाबांध इलाके में छिपे हैं. सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की.  इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

 

मुठभेड़ के दौरान अपराोधी विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान अफजल  उर्फ अमन घायल हो गया और उसका पैर टूट गया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.


Uploaded Image

 

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

 

आपको बता दें कि बीते शनिवार की रात प्रिंस खान के शूटर रांची के एयरपोर्ट थाना में स्थित होटल में घुसकर संचालक के भाई की हत्या कर दी थी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस इसमें शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp