Search

 
 
 

टीपीसी उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद

 
Ranchi: जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सुमो जंगल में रांची पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच फिर मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ की घटना रविवार की देर शाम हुई है, दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मौके से पुलिस ने सैकड़ों राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है. उग्रवादियों के खिलाफ जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी

एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी बुढ़मू थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम जैसे ही जंगल पहुंचे उग्रवादियों ने फायरिंग कर शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई, और पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-odisha-health-minister-nab-kishore-das-died-asi-shot-him/">BREAKING

: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही