Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पुलिस ने दो कांडों का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Hazaribagh: जिले की गिद्दी थाना पुलिस ने पांडेय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. वहीं एक मामले में विष्णुगढ़ पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गिद्दी थाना के कुरकुटा का निवासी कृपाल वेदिया है. 5 जुलाई को पांडेय गिरोह के अपराधी द्वारा जिद्दी थाना अंतर्गत निर्माणाधीन राजकीय मध्य विद्यालय में आकर काम कर रहे मजदूर एवं मुंशी को धमकाकर पांच लाख रुपये की मांग की गई थी. इस संबंध में संवेदक के आवेदन के आधार पर गिद्दी थाना में 8 जुलाई को केस दर्ज किया गया था.  इसे लेकर एसपी द्वारा अपराधियों की गिरफ्तार के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था. टीम ने अनुसंधान के क्रम में उक्त कांड में पांडेय गिरोह के अपराधी आनंद तुरी, कृपाल वेदिया व आलोक राज को कांड में सम्मिलित पाया गया था. आनंद तुरी पूर्व में ही जेल भेजा गया था. जिसकी निशानदेही पर शनिवार को कृपाल को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पिता की हत्या का लिया बदला

दूसरी तरफ विष्णुगढ़ पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया आरोपी गालहोबार निवासी तोहिद अंसारी है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि 3 अगस्त को विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत गलहोवार में एक घटना हुई. जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर एवं गला रेत कर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान गालहोबार निवासी सरफुद्दीन अंसारी के रूप में हुई थी और मृतक के परिजन ने छह नामजद को आरोपी बनाया था. जिसमें तोहद अंसारी, तौफीक अंसारी, ऑफिस अंसारी, इमरान शाह, अलीमुद्दीन शाह, सुभान अंसारी के विरुद्ध विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 133/24 के तहत 4 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में कांड का त्वरित अनुसंधान करते हुए घटना में प्रयुक्त अग्नेयास्त्र को घटनास्थल से बरामद किया गया तथा छापामारी के दौरान 10 अगस्त को कांड के प्राथमिक अभियुक्त रोहित अंसारी (27) को ग्राम गोलहोबार से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 2019 में मृतक सरफुद्दीन ने उनके पिता सैनुल अंसारी की हत्या कर दी थी. तब से वह और उनके भाई बदला लेने के लिए साजिश रच रहे थे. मौका पाकर 3 अगस्त की शाम उक्त गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद भी मृतक की मौत नहीं होने पर गला रेत कर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभी एक आरोपी फरार है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही