Search

 
 
 

क्राइम कंट्रोल में पुलिस विफल, कांग्रेस नेता टारगेट पर : योगेंद्र साव

 
Ramgarh :  कांग्रेस नेता बितका बाउरी की हत्या पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से विफल है. आए दिन हत्या की घटनाए हो रही है. कांग्रेस के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. उनपर हमले हो रहे हैं. योगेन्द्र यादव ने कहा कि चाहे जेल भेजने का मामला हो, चाहे उनको गोली मारने का मामला हो. जब से यह एसपी जिला में आया है तब से जिले का क्राइम ग्राफ बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें:अंबा">https://lagatar.in/outrage-over-the-murder-of-amba-prasads-mla-representative-bitka-bauri-villagers-and-congressmen-blocked-the-road/">अंबा

प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम

एसपी-डीएसपी अवैध उगाही में लगे- योगेन्द्र साव

उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सब कोयला बालू के अवैध उगाही में लगे हुए हैं. पुलिस और अपराधियो की साठगांठ से पूरा खेल चल रहा है. पुलिस और आपराधी मिलकर वसूली कर रहे हैं. योगेन्द्र साव ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. अपराधियो का मनोबल बढता जा रहा है. वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने भी कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है. अपराधियों का हौसला चरमसीमा पर है. विधायक प्रतिनिधि को भी सरेशाम गोलियों से भून दिया जा रहा है. आम आदमी का क्या होगा. इसे भी पढ़ें:नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-gua-police-station-in-charge-held-a-meeting-with-manki-mundas-of-ten-villages-made-them-aware/">नोवामुंडी

: दस गांव के मानकी मुंडाओं के साथ गुवा थाना प्रभारी ने की बैठक, किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही