Search

 
 
 

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, अफरा तफरी मची

 
New Delhi : किसानों के दिल्ली चलो अभियान को लेकर बड़ी खबर आयी है. हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान दिल्ली कूच की ठाने हुए है. हरियाणा पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है. पुलिस टियर गैस ड्रोन  का प्रयोग कर रही है,                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

 अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाये गये बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश  

किसानों के दिल्ली चलो’विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने आज मंगलवार को अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाये गये बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड से दूर रहने की अपील के बावजूद, कई युवा पीछे नहीं हटे और बैरिकेड के ऊपर खड़े रहे.

पुलिस ने आंसू गैस छोड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया

उन्होंने बताया कि जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे का बैरिकेड तोड़ दिया और उसे घग्गर नदी के पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की, तो पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े. बाद में पुलिस ने आंसू गैस का गोला गिराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया. इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानोंं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की थी कि किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के वास्ते कानून बनाने सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली कूच करेंगे.

सिंघु बॉर्डर पर  फ्लाईओवर को पूरी तरह सील कर दिया गया है

खबर लिखे जाने तक किसानों को लगभग 300 मीटर तक पीछे धकेला जा चुका था. लेकिन प्रदर्शनकारी उसके बावजूद दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हुए हैं. पुलिस फतेहगढ़ साहिब से चले ट्रैक्टरों को आगे बढ़ने से रोकने की कवायद में जुट गयी है. राजधानी के चारों ओर की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गयी  हैं. सिंघु बॉर्डर पर भी फ्लाईओवर को पूरी तरह सील कर दिया गया है.  मशीनों के जरिए सीमेंट के बैरिकेड लगा दिये गये हैं. आरएएफ को नेशनल हाईवे पर तैनात कर दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किला बंद किया

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किला को बंद करने का फैसला किया है. लाल किले के मेन गेट पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गयी है. गेट पर बस और ट्रक खड़े कर दिये हैं, जिससे कोई अपने वाहन से आसानी से अंदर न घुस जाये. बता दें कि किसानों के दिल्ली चलो अभियान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भारी तैयारी की है. दिल्ली पुलिस के जवान नुकीले हथियारों से लैस हैं. पंजाब से आ रहे किसानों को रोकने की कवायद हो चुकी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही