Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्र संगठनों का सीएम आवास घेराव : भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती, धारा-144 लागू

Ranchi :  60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का आज से 72 घंटे का महाआंदोलन शुरू हो रहा है. पहले चरण में यानी आज छात्र संगठन सीएम हाउस का घेराव करेंगे. पूरे राज्य से लगभग 50 हजार स्टूडेंट्स मोरहाबादी मैदान में जुटने की बात कही जा रही है. छात्रों को रोकने के लिए सीएम आवास के आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी गयी है. साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगायी गयी है. बता दें पिछली बार जब छात्र विधानसभा घेराव करने के लिए निकले थे, तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं थी. (पढ़ें, सपा">https://lagatar.in/sp-leader-azam-khans-health-deteriorated-admitted-to-delhis-gangaram-hospital/">सपा

नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती)

सीएम हाउस के आस-पास धारा 144 लागू

छात्र संगठनों  द्वारा सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है. इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है. वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गयी है. इसके आलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है. छात्र सीएम हाउस तक ना पहुंचे. इसके लिए 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/big-blow-to-bjp-before-karnataka-elections-jagadish-shettar-joins-congress/">

 कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही