Search

 
 
 

कॉमेडियन सुनील पाल को पुलिस ने ढूंढा, बताया – कहां थे लापता

 
LagatarDesk : मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल लापता हो गये थे. हालांकि 24 घंटे के अंदर उनको ढूंढ लिया है. आज वो मुंबई आ जायेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दरअसल सुनील पाल एक शो के लिये दिल्ली गये थे. उन्होंने 3 दिसंबर को लौटने की बात कही थी. लेकिन वो नहीं लौटे. पत्नी सरीता पाल ने उनको फोन लगाया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था. परेशान होकर वो मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन गई और सुनील पाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने उनका पता लगा लिया. सुनील पाल ने पुलिस को बताया कि उनका फोन खराब हो गया था. जिसके कारण वो अपनी पत्नी सुनील पाल से सम्पर्क नहीं कर पाये.
https://www.instagram.com/p/DDJiyUCT5pP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DDJiyUCT5pP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

">

कॉमेडी शो के अलावा फिल्मों में भी आ चुके हैं नजर

सुनील पाल साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के विनर बने थे. इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो किये हैं. काफी कम समय में ही सुनील पाल ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी. वह कई फिल्मों में भी छोटे-मोटे किरदार निभाते नजर आ चुके हैं. सुनील पाल ने जॉनी लीवर, कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव जैसे कई दिग्गजों के साथ काम किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही