Search

 
 
 

बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को पुलिस ने पहनाई माला समेत लातेहार की दो खबरें

 
Latehar : मंगलवार को उस समय कई बाइक सवारों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब परिवहन व पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाया. दरअसल, परिवहन विभाग व जिला पुलिस की संयुक्त तत्वावधान में शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को अधिकारियों ने फूल माला पहनाया. शहर के धर्मपुर मोड़ पर सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान में मुख्य रूप से प्रशिक्षु आईपीएस ललिता मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, एसआई राज रोशन सिंह, गौरव सिंह व सुरेश यादव समेत पुलिस के जवान शामिल थे. इस दौरान हेलमेट नहीं लगाने एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया. उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी. डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं. सड़क दुर्घटनाओं का मूल कारण वाहन चालकों का यातायात नियमों का पालन नहीं करना है. उन्होंने कहा कि बाइक दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें हेलमेट नहीं लगाने के कारण होती है. उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा. आज तो उन्हें फूल माला पहनाया गया, लेकिन अगली बार उनसे जुर्माना वसूला जायेगा. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि हेलमेट पहनने से आप सुरक्षित रहते हैं और आपके सुरक्षित रहने से आपका परिवार सुरक्षित रहता है.

जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले की सीबीआई जांच कराये सरकार : विनय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/7-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा (लातेहर) : जेएसएससी, सीजीएल एग्जाम का प्रश्न पत्र लीक हो जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. एग्जाम लेने वाली एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा युवा अभ्यर्थी भुगत रहे हैं. उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार रिकी ने प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने युवाओं को नौकरी देने का भरोसा देकर सत्ता हासिल किया था. सत्ता में आने के बाद न सिर्फ युवाओं का भरोसा तोड़ा बल्कि युवाओं के अंदर से सरकारी तंत्र का भी भरोसा तोड़ दिया. सभी सरकारी नौकरियों में बोली लगाई जा रही है. छोटे पद हो या फिर बड़ा कोई भी एग्जाम निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है. विनय वर्मा ने आगे कहा कि सरकार के दिन अब लद चुके हैं. युवाओं के अंदर गहरा आक्रोश है. इसका असर आगामी लोकसभा और विधानसभा में दिखेगा. कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जो अपने अंतिम उम्र सीमा में परीक्षा लिख रहे हैं, ऐसे में परीक्षा रद्द होना उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा है. सरकार दोषी को ढूंढने में सीबीआई का सहारा लेना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही