Search

एक महीने से लापता युवक को पुलिस अबतक नहीं खोज पाई, तलाश जारी

Bermo:  पिछरी के बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज के बीएससी के छात्र सागर कुमार दास का लापता हुए एक महीन से अधिक बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक उसे नहीं खोज पायी है. वह बेरमो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चिदरी गांव निवासी राजेंद्र राम का पुत्र है. वह अपने मौसा के घर मानगो में रहकर बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. 30 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस अब तक उसे नहीं तलाश कर पायी है. उसके परिजन परेशान हैं. इस संबंध में छात्र के मौसा द्वारा पेटरवार थाने में शिकायत भी दर्ज कराया जा चुका है. इस मामले पर पेटरवार के थाना प्रभारी पूनम कुजूर का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. लेकिन उसका मोबाइल बंद है. इसलिए कुछ भी जानकारी नही मिल पा रही है. बताया जाता है कि मोबाइल बंद होने से पहले सागर की एक लड़की से बात हुई थी. लड़की रामगढ़ के सिरका गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-पटना:">https://lagatar.in/patna-student-accused-of-ragging-hostel-girls-investigation-continues/35885/">पटना:

छात्रा ने हॉस्टल की लड़कियों पर रैगिंग करने का लगाया आरोप, जांच जारी

लड़की से होती थी बात

बताया जाता है कि काफी दिनों से दोनों में मोबाइल पर बातचीत हुई थी. अंतिम बार सागर ने 8 फरवरी को लड़की से बातचीत के क्रम में 10 फरवरी को बोकारो जाने की बात कही थी. इसके बाद लड़की से कोई बात नही हुई है. ऐसा लड़की का कहना है. पुलिस लड़की के घर जाकर उससे पूछताछ की है लेकिन कोई ठोस जानकारी नही मिली. देखें वीडियो-

मौसा के घर रहता था सागर

लापता छात्र बालीडीह थाना क्षेत्र के मानगो रामटोला गांव में मौसा लालमणि राम के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. लालमणि राम ने आवेदन में बताया है कि चतरोचट्टी का रहने वाला सागर 10 फरवरी को एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर कॉलेज गया था. उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने कालेज प्रबंधन को सूचित कर दिया था. इसे भी पढ़ें- FSI">https://lagatar.in/fsi-removes-vacancy-for-the-posts-of-technical-associate-apply-soon/35945/">FSI

ने टेक्निकल एसोसिएट के पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

 दोस्तों ने भी की तलाश

इसके अलावा छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ की गयी है. छात्र के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन और दोस्तों ने भी उसकी तलाश की. लेकिन पता नहीं चला. परिजनों ने पुलिस से तलाश करने की मांग की है. पुलिस की खोजबीन भी जारी है. इसे भी पढ़ें- बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-a-tractor-with-three-tons-of-illegal-coal-seized/36038/">बेरमो:

तीन टन अवैध कोयला सहित एक ट्रैक्टर जब्त

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//