Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग में की 14 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रामनवमी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग में 14 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की है. गौरतलब है की हजारीबाग डीआईजी ने पुलिस मुख्यालय से शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 7 से 13 अप्रैल तक करने की मांग की थी. हजारीबाग डीआईजी के पत्र के आधार पर पुलिस मुख्यालय के आईजी मानवाधिकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. 7 से लेकर 13 अप्रैल तक डीएसपी स्तर के 14 पुलिस अधिकारी हजारीबाग में विधि व्यवस्था का काम देखेंगे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-principal-district-judge-narrowly-survived-the-accident-in-the-civil-court/">धनबाद

: सिविल कोर्ट में प्रधान जिला जज दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे

जानिये किनती हुई प्रतिनियुक्ति

जंगलवार वारफेयर के डीएसपी कृष्ण कुमार महतो, जेएपीटीसी पदमा के डीएसपी हीरालाल रवि, आइआरबी 3 चतरा के डीएसपी श्रीराम सामद, अरूण कुमार तिर्की, विशेष शाखा के डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो, रतिभान सिंह, सीआईडी के डीएसपी रविशंकर सिंह, जैप आठ पलामू के डीएसपी भूपेंद्र राउत प्रसाद, बेनेडिक्ट मरांडी, जैप 10 की डीएसपी हेलेन सोय, आइआरबी 4 के डीएसपी प्रदीप पॉल कच्छप, जेपीए डीएसपी नवीन चंद्र दास, जैप 7 डीएसपी तालो सोरेन और शशिकांत सुधांशू कुजूर शामिल हैं. हजारीबाग एसपी को निर्देशित किया गया है कि सभी पदाधिकारियों को रामनवमी के समाप्ति के बाद अपने पदस्थापन स्थान के लिए वापस करना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें-बेऊर">https://lagatar.in/raid-in-beur-jail-mobile-and-9-servicemen-found-with-anant-singh-vaden-suspended-notice-to-jailor/">बेऊर

जेल में छापेमारी, अनंत सिंह के पास मिले मोबाइल और 9 सेवादार, वाडेन सस्पेंड, जेलर को नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही