Search

पुलिस मुख्यालय ने हिरासत में 8 सालों में हुई मौतों पर 29 मई तक जिलों के एसपी से मांगी रिपोर्ट

Ranchi : पिछले आठ सालों में हिरासत में हुई मौतों पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यालय ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वह 29 मई तक अपनी रिपोर्ट भेजें. जिसमें वर्ष 2018 से 2026 के बीच पुलिस हिरासत में हुई मौतों के बारे में अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी शामिल होगा.
 
मुख्यालय के निर्देश पर जिलों के एसपी ने इससे संबंधित घटनाओं का पूरा ब्यौरा 28 मई तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जिसे एक साथ मिलाकर मुख्यालय भेजा जायेगा. थाना स्तर पर रिकॉर्ड खंगालने का काम तेज हो गया है.

इसे भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट में यह जानकारी मांगी है कि किस जिले में कब हिरासत में मौत हुई, मृतक कौन था, मामला किस थाना क्षेत्र का था, घटना के बाद क्या कार्रवाई हुई और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है. साथ ही यह भी पूछा गया है कि संबंधित मामलों में जांच किस स्तर पर कराई गई और अब तक क्या निष्कर्ष सामने आए.

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय 29 और 30 मई को दो चरणों में समीक्षा बैठक करेगा. इस दौरान राज्यभर से आए आंकड़ों की समीक्षा होगी और कानून-व्यवस्था को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी. बताया जा रहा है कि बैठक में हिरासत से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग, जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही