Simdega News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं और कार्यस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें:
अभियान के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री एवं मशीनरी की सुरक्षा, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बाहरी लोगों की आवाजाही और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र समेत कई सुरक्षा पहलुओं की जांच की गई. साथ ही संवेदनशील स्थानों की भी निगरानी की गई.
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसियों, संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना को देने तथा मजदूरों और कर्मियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा.
पुलिस प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर रात्रिकालीन गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.
सिमडेगा पुलिस ने कहा कि जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सुरक्षा ऑडिट एवं निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

