Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: पुलिस निरीक्षक ने किया राष्‍ट्रीय हस्‍तशिल्‍प मेला का उद्घाटन

Latehar: जिला स्‍टेडियम के पास राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर कर किया. उन्‍होंने कहा कि लातेहार जिले में इस तरह के मेले का आयोजन सराहनीय है. इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा. मेले में दूसरे राज्यों के हस्तशिल्पी के द्वारा बनाये गए उत्‍पादों का संग्रह लातेहार वासियों को देखने व खरीदने का अवसर मिलेगा. भारत संस्कृति को बचाने को लेकर मेले के माध्‍यम से सराहनीय प्रयास किया गया है. उन्‍होंने कहा कि आज भी हस्‍तशिल्‍प हमारे जीवन का हिस्‍सा है. मेला के व्यवस्थापक हितेश कुमार पाठक ने बताया कि हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कंस्यूमर द्वारा आयोजित मेला 26 फरवरी तक चलेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिल्प मेला में 15 राज्यों के हस्त शिल्पकारों द्वारा 50 स्टॉल लगाए गए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के मेरठ के खादी के कपड़े, पानीपत का पर्दा, किचन वैयर, कोलकाता हैंडलूम के कपड़े, बनारसी साड़ी, भागलपुर सूट, ड्रेस, मैटेरियल, राजस्थानी अचार ,उत्तर प्रदेश भदोई का कारपेट, डॉर्मेट कालीन आदि शामिल है. बच्चों के लिए कई प्रकार के खिलोने व महिलाओं के लिए सौन्दर्य प्रसाधान के सामान ले कर घरेलु उपयोग में आने वाले सामानों की खरीदारी एक ही छत के नीचे की जा सकती है. उन्‍होंने बताया कि मेला सुबह 11 बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहेगा. मौके पर चंदन कुमार, दिलीप सिंह, कालिम अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/congratulations-to-bjp-on-victory-we-will-continue-to-be-useful-to-the-people-in-their-happiness-and-sorrow-kejriwal/">भाजपा

को जीत की बधाई, हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे : केजरीवाल
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही