Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

120 एकड़ जमीन कब्जे की जांच रिपोर्ट गायब करने की होगी पुलिसिया जांच, FIR दर्ज

Advertisement
Advertisement
Vinit Upadhyay Ranchi: हेहल अंचल के बजरा मौजा की 120 एकड़ जमीन कब्जे की जांच रिपोर्ट भू-राजस्व विभाग से गायब हो गई थी. इस मामले की जांच अब रांची पुलिस करेगी. विभाग ने संचिका गायब होने को लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि यह फाइल काफी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय से संबंधित है. विभाग से किसी फाइल का इन परिस्थितियों में गायब हो जाना गंभीर मामला है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि हेहल अंचल के बजरा मौजा की खाता संख्या-119 के प्लॉट नंबर- 336, सब प्लॉट नंबर- 336/G 2 की भूमि से संबंधित अनियमितताओं की जांच करायी गयी थी. रिपोर्ट में गड़बड़ी उजागर होने के बाद सरकार ने मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था. लेकिन कुछ दिन बाद पता चला कि जांच रिपोर्ट ही विभाग से गायब है.

फाइल की मूवमेंट जानें

06 अप्रैलः जांच समिति ने सरकार को रिपोर्ट दी. 07 अप्रैलः जांच रिपोर्ट की फाइल भू राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव के कोषांग में रिसीव हुई. 08 अप्रैलः अपर सचिव के कोषांग में यह फाइल रिसीव हुई. 12 अप्रैलः संचिका संयुक्त सचिव कोषांग को भेज दी गयी. जिसके बाद संचिका अवर सचिव या सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को नहीं भेजी गई और न ही इससे संबंधित को जानकारी प्राप्त हुई. इसे भी पढ़ें - अब">https://lagatar.in/now-competitive-examinations-of-jssc-will-be-held-in-a-single-phase/121830/">अब

एक ही चरण में होगी JSSC की प्रतियोगी परीक्षाएं, कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी में सरकार!

दो पक्ष कर रहे हैं जमीन पर दावा

उल्लेखनीय है कि बजरा मौजा के खाता संख्या - 119 में करीब 20 प्लॉट हैं. जिसकी पूरी जमीन विवादित है. करीब 120 एकड़ जमीन को जबरन दखल कर बेचने की तैयारी की जा रही थी. जमीन पर दो पक्ष अपना दावा करते हैं. http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/bajra2.jpg"

alt="120 एकड़ जमीन कब्जे की जांच रिपोर्ट गायब करने की होगी पुलिसिया जांच, FIR दर्ज " width="600" height="400" /> करीब 7-8 माह पहले बजरा मौजा की जमीन का मामला चर्चा में आया. Lagatar">https://lagatar.in/">Lagatar

ने कई खबरें प्रकाशित की. जिसके बाद मामले की जांच का आदेश दिया गया. जांच पूरी भी कर ली गयी थी और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु की जा रही थी. बीच में ही जांच रिपोर्ट ही गायब हो गयी.

दो बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस

जानकारी के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कई वरीय पदाधिकारियों ने नोटिंग भी की थी. फाइल गायब होने के बाद विभाग के द्वारा इस मामले में धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा चुकी है. विभाग द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है. पहला बिंदु यह कि क्या किसी ने जानबूझकर फाइल हटा दी और दूसरा बिंदु यह कि क्या किसी ने फाइल चोरी कर ली. इसे भी पढ़ें -अगस्त">https://lagatar.in/coronas-third-wave-in-august-peak-in-october/121779/">अगस्त

में ही कोरोना की तीसरी लहर का कहर,अक्टूबर में पीक पर,डेढ़ लाख केस हर दिन – IIT एक्सपर्ट्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही