Search

 
 
 

पूर्णिया: पुलिस दबाव में काम कर रही है - पप्पू यादव

 
Purnia: भवानीपुर में व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड पर सांसद पप्पू यादव ने सीधे पुलिस प्रशासन पर ही सवाल उठा दिया. सांसद ने कहा कि पुलिस दबाव में काम कर रही है. इस घटना को पॉलिटिकल एंगल दे दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने इस घटना में किसी के बेटे और जमीन ब्रोकर संजय भगत और विशाल यादव को गलत तरीके से फंसा दिया है. जिसके कई प्रमाण हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह डीजीपी तक जाएंगे. एसआईटी जांच की मांग कर रहे हैं. फिर भी नहीं हुआ तो वह हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेंगे. उन्होंने कहा की इस मामले में बड़ी मछली को बचाने की कोशिश हो रही है. बता दें कि भवानीपुर में दो जून को व्यवसायी गोपाल यादुका की दिनदहाड़े हत्या हुई थी. इस मामले में राजद नेता बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार पर आरोप है कि उन्होंने व्यवसायी की हत्या के लिए सुपारी दी थी. पुलिस अब इस मामले में राजा से पूछताछ करना चाहती है, जिसे लेकर वो उनके आवास भी पहुंची थी.
दूसरी ओर पप्पू यादव ने कहा की पूर्णिया के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर यहां के कुछ डॉक्टरो के साथ उनकी मीटिंग हुई है. इसमें तय हुआ है कि जो भी बीपीएल है उनसे फिजिशियन ₹500 और सर्जन ₹300 फीस लेंगे. नर्सिंग होम में 30% छूट दिया जाएगा. इसके लिए उनके सांसद कार्यालय से पीड़ित मरीजों के पक्ष में पत्र लिखकर अनुशंसा की जाएगी. कहा कि पूर्णिया में जो भी फर्जी पैथोलॉजी वगैरह चल रहा है वह बंद कर दें. डॉक्टर अपना नाम वापस ले ले. जो डॉक्टर है वह खुद ही पैथोलॉजी एक्स-रे चलाएं. गलत जांच और गलत इलाज के कारण आए दिन मरीजों की मौत होती है. फिर हंगामा भी होता है. सांसद ने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे हैं.
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-in-burudih-ghatshila-burudih-dam-will-be-properly-developed-separate-funds-will-be-provided-champai-soren/">CM

In Burudih Ghatshila : बुरुडीह डैम का होगा समुचित विकास, अलग से मिलेगा फंड : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही