Ramgarh : झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को छात्र संगठन के सैकड़ों सदस्य सड़कों पर उतरे. उन्होंने रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 और एनएच 23 को सुबह 8 बजे से लगभग 1 बजे तक जाम रखा. लगभग 1 बजे जाम हटाने के क्रम में कुछ महिलाओं का झुंड एनएच 33 कोठार ओवर ब्रिज के ऊपर सड़क पर जमी रही. जाम हटाने के दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक हो गई. इसके बाद महिलाओं ने पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई. लाठी चार्ज में एक महिला के सिर में चोट लगी है. घटना के बाद पुलिस कुछ जामकर्ताओं को थाना ले गयी. जिसके बाद दर्जनों जामकर्ता रामगढ़ थाना पहुंच गए. सूचना पाकर टाइगर जयराम महतो भी थाना पहुंचे और घटना को लेकर पुलिस पर आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज किया है. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. [caption id="attachment_613465" align="alignnone" width="1600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/19rc_m_261_19042023_1.jpg"
alt="थाना पहुंचे बंद समर्थक" width="1600" height="1201" /> थाना पहुंचे बंद समर्थक[/caption] इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी
खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment