Search

 
 
 

गढ़वा: पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 20 बाइक जब्त

 
Garhwa: गढ़वा एसपी दीपक कुमार के निर्देशानुसार एंटी क्राइम के तहत थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग दौरान 20 दोपहिया वाहनों को थाना में जब्त किया गया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सरकारी निर्देशन अनुसार एंटी क्राइम के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें 20 दोपहिया वाहन को जब्त किया गया है. कहा कि वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए उचित कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को सूचनार्थ कर दिया गया. पदाधिकारी के निर्देशानुसार निरंतर वाहनों की जांच की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग हेलमेट जरूर पहनें और वाहन का जरुरी कागजात अवश्य अपने साथ लेकर चलें. वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई आलोक कुमार, सविन्द्र नाथ राय, हवलदार संतोष कुमार, पुलिस जवान अरुण प्रकाश बैठा, चालक मिथिलेश तिवारी सहित अन्य दल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-america-next-week-will-interact-with-the-indian-community-including-national-news-at-a-glance/">अगले

सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल गांधी..  भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही