Search

 
 
 

गढ़वा: मझिआंव में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

 
Garhwa: एसपी दीपक कुमार के निर्देश पर मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मोड सहित विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम के तहत विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में दर्जनों दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि एसपी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें दस बाइक को पकड़ा गया. सभी वाहनों को जब्त करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिना हेलमेट, नाबालिग चालक, बिना वाहन कागजात एवं ट्रिपल लोड चल रहे बाइक सवारों पर विशेष नजर रखी गई. साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह से निरंतर वाहन जांच अभियान चलता रहेगा. अनियमितता से चल रहे वाहन चालकों के पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वाहन जांच के दौरान थाना के कई पुलिस पदाधिकारी सहित सशस्त्र पुलिस बल जवान भी थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही