Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो में आलू व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने कपाली दो को पकड़ा, नदी में कूद कर भागे दो बदमाश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो डिमना रोड में शुक्रवार को आलू व्यापारी गुफरान से हथियार के बल पर लूट करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़ाए गए अपराधियों में कपाली टीओपी के पास रहने वाला मो राजा और सकीमुद्दीन शेख उर्फ सेखू शामिल है. इस मामले में दो अन्य आरोप फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इनके पास से दो बैग, एक चापड, एक चाकू, लूटा गया मोबाइल, लूटा गया पांच हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त दो बाइक के अलावा अन्य सामान बरामद किया है.

एक बाइक से, तीन अपराधी पैदल ही भागे थे

जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि गुफरान की दुकान में चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. अपराधी दो बाइक से आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद एक अपराधी बाइक से भागा था जबकि तीन पैदल ही भागे थे. पैदल भागे सभी अपराधी कपाली में स्वर्णरेखा नदी में कूद गए थे जहां सकीमुद्दीन को पकड़ लिया गया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर राजा को गिरफ्तार किया गया. इस मामले का मास्टरमाइंड अजहर है. अजहर इसके पूर्व भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. फिलहाल पुलिस को घटना में प्रयुक्त हथियार नहीं मिला है. पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के अलावा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही