Search

 
 
 

चतरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: SP के नेतृत्व में जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

 
Chatra: जिले के प्रतापपुर एवं कुंदा थाने की सीमा पर रविवार दोपहर पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इसमें एक जवान घायल हुए हैं. एसपी राकेश रंजन मौके पर कैप कर रहे हैं. सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों के कई सामान भी बरामद किए गए हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-anagat-question-implementation-committee-of-jharkhand-viss-held-a-meeting-with-the-officials/">हजारीबाग:

झारखंड विस की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/nnn-4.jpg"

alt="" width="500" height="700" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/nnn-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

घायल जवान को लाया गया रांची

मुठभेड़ में सीआरपीएफ 190वीं बटालियन के एक जवान चितरंजन कुमार को गोली लगी है. जख्मी जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है, जवान को मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जवान के पैर और कमर में गोली लगी है.

माओवादियों की संख्या 30 के करीब थी

सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान नक्सल विरोधी अभियान को लेकर छापेमारी के लिए निकले हुए थे. इसी क्रम में प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद-बलही जंगल में उनका सामना उग्रवादियों के हो गया. माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य अरविंद भुइयां व सब जोनल मनोहर गंझू दस्ते के साथ सुरक्षा बलों का सामना हुआ है. उग्रवादियों की संख्या 25 से 30 के बीच बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswal-sitting-on-dharna-in-hospital-over-newborns-death/">हजारीबाग:

नवजात की मौत पर अस्पताल में धरने पर बैठे मनीष जायसवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही