Search

 
 
 

खूंटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

 
Khunti: भाकपा माओवादी नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ खूंटी के कोचांग में हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों की ओर से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

दोनों ओर से करीब सौ राउंड हुई गोलीबारी

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि  नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से करीब सौ राउंड गोलीबारी हुई. इस दौरान भाकपा माओवादी पुलिस को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ 15 लाख के इनामी नक्सली अमित मुंडा के दस्ते के साथ हुई है. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-police-is-conducting-medical-examination-of-prashant-and-sheela-in-sadar-hospital-may-apply-in-court-today-to-increase-remand/">सरायकेला

: पुलिस प्रशांत व शीला का मेडिकल जांच करवा रही सदर अस्पताल में, रिमांड बढ़ाने के लिए आज कोर्ट में दे सकती है अर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही