Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार ने की आत्महत्या, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा था आरोप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : लालपुर थाना में पदस्थापित रहे 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. शशांक कुमार ने चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अपने घर पर जहर खाकर सोमवार की देर शाम आत्महत्या की. शशांक कुमार के ऊपर साल 2022 में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था. इस मामले में सीआइडी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने शशांक कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुमति दी गई थी.

क्या है मामला

लालपुर थाना में पदस्थापित रहने के दौरान दारोगा शशांक कुमार से पीड़ित युवती की बातचीत मोबाइल फोन खो जाने से संबंधित केस को लेकर शुरू हुई थी. इसके बाद वह हमेशा उसे फोन करने लगा. फिर उसने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया. जब युवती गर्भवती हो गयी, तब शशांक ने युवती से लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर ली. बाद में उसने बहाना बनाकर युवती को अपने साथ नहीं रख कर वापस हॉस्टल छोड़ दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली. तब युवती ने दुष्कर्म के आरोप में शशांक के खिलाफ आठ दिसंबर 2022 को लालपुर थाना में केस दर्ज कराया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी, तब पीड़ित युवती ने आरोपी दारोगा द्वारा केस उठाने की धमकी देने से संबंधित मामले को लेकर सीआइडी मुख्यालय में शिकायत की थी.

विभागीय कार्यवाही चलाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने लिखा था पत्र

सीआईडी की रिपोर्ट के बाद लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने रांची एसएसपी को पत्र लिखा था. लिखे पत्र में कहा गया है कि लालपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 255/2022 का सुपर विजन डीएसपी या एसपी स्तर से कराना सुनिश्चित करें. इस कांड में संबंधित विभागीय कार्यवाही संभवत डीएसपी बुंडू द्वारा की जा रही है, शशांक कुमार को बुंडू डीएसपी के कार्यालय से टैग करते हुए विभागीय कार्रवाई का निष्पादन 15 दिनों के अंदर कराना सुनिश्चित करें. प्रथम दृष्टया पाया गया है कि दारोगा शशांक कुमार ने दो शादी की है, जो सरकारी सेवा संहिता के विरुद्ध है. यदि शशांक कुमार के विरुद्ध दूसरी शादी करना प्रमाणित होता है तो इस कृत्य के संबंध में विभागीय कार्रवाई संचालन करना सुनिश्चित करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही