Search

 
 
 

विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारी दिल्ली में कर रहे थे अपने दायित्वों का निर्वहन : पुलिस मुख्यालय

 
Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की रेकी करने के मामले में विशेष शाखा के दो पुलिस पदाधिकारी से दिल्ली पूछताछ हुई थी. इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कहा कि पारंपरिक तौर पर दिल्ली और अन्य राज्यों में विशेष शाखा की टीम झारखंड संबंधी राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सूचनाओं का संकलन करती रही है. गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने में भी विशेष शाखा की टीम का योगदान रहता है. दिल्ली में झारखंड पुलिस के अवर निरीक्षक स्तर के दो पदाधिकारियों को रोके जाने के संबंध में मीडिया में चल रहीं खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने कहा कि दोनों पुलिस अधिकारी कार्य निर्वहन के दौरान गलतफहमी के कारण चिह्नित हुए. वे किसी व्यक्ति विशेष की निगरानी नहीं कर रहे थे, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में वहां प्रतिनियुक्त किये गये थे. इस संबंध में सभी संबंधित जांच एजेंसियों को सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है. सच्चाई का पता लगने के बाद उक्त पदाधिकारियों को मुक्त कर दिया गया है. किसी व्यक्ति जासूसी करने की बात गलत है. चंपाई सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारी वहां अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे. यह भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/principal-of-dps-bokaro-dr-gangwar-received-european-excellence-and-innovative-educator-award/">डीपीएस

बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला यूरोपियन एक्सीलेंस व इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही