पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए 20 मार्च को होगा इंटरव्यू Ranchi : झारखंड 17 जिलों में पदस्थापित 41 पुलिस पदाधिकारी झारखंड पुलिस मुख्यालय में कार्य करने को इच्छुक है. इन जिलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा, चाईबासा, पलामू, रामगढ़, चतरा, बोकारो, साहेबगंज, गिरिडीह, जामताड़ा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, हजारीबाग और गोड्डा शामिल हैं. इन 41 सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए अपने संबंधित जिलों में आवेदन दिया था. इन 41 पुलिस पदाधिकारियों का इंटरव्यू 20 मार्च को आईजी मुख्यालय के समक्ष होगा. इसके बाद इन्हें पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों से मनोनयन की मांग की गयी थी.
झारखंड पुलिस मुख्यालय में 17 जिलों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी कार्य करने को इच्छुक
Last Updated: Mar 19, 2025 12:00 AM (IST)