Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस मुख्यालय में 17 जिलों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी कार्य करने को इच्छुक

पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए 20 मार्च को होगा इंटरव्यू Ranchi :   झारखंड 17 जिलों में पदस्थापित 41 पुलिस पदाधिकारी झारखंड पुलिस मुख्यालय में कार्य करने को इच्छुक है. इन जिलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा, चाईबासा, पलामू, रामगढ़, चतरा, बोकारो, साहेबगंज, गिरिडीह, जामताड़ा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, हजारीबाग और गोड्डा शामिल हैं. इन 41 सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए अपने संबंधित जिलों में आवेदन दिया था. इन 41 पुलिस पदाधिकारियों का इंटरव्यू 20 मार्च को आईजी मुख्यालय के समक्ष होगा. इसके बाद इन्हें पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों से मनोनयन की मांग की गयी थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही