Search

होली को लेकर पुलिस सतर्क, अर्धसैनिक बलों और चार हजार जवानों की होगी तैनाती

Ranchi:  होली चार मार्च को है. इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पुरी कर ली है. होली पर्व में हुड़दंगियों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के फोर्स की तैनाती की जायेगी. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जिला बल के करीब चार हजार जवानों के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी. साथ ही संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस जवान की तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.
 
  • संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस जवान की तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.
  • पुलिस की अपील असामाजिक तत्व और अश्लीलता फैलाने वालों की जानकारी पुलिस को दें.

Ranchi:  होली चार मार्च को है. इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पुरी कर ली है. होली पर्व में हुड़दंगियों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के फोर्स की तैनाती की जायेगी. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जिला बल के करीब चार हजार जवानों के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी. साथ ही संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस जवान की तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी.

रांची पुलिस ने अपील की है कि शहरवासियों को यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी और असामाजिक तत्व के द्वारा परेशान किया जाता है या अश्लीलता फैलाई जाती है तो इस मामले की जानकारी रांची पुलिस को दें. ऐसे मामलों से निपटने के लिए  क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है. इन टीमों को रांची के विभिन्न इलाकों में तैनाती की जाएगी, जो  असामाजिक तत्व या अश्लीलता फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे.

रांची पुलिस ने शहर वासियों से अपील की है कि शहरवासी सौहार्द पूर्वक तरीके से होली का पर्व मनाए और किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें. यदि किसी प्रकार की अफवाहों की जानकारी मिले तो इस मामले की जानकारी तुरंत रांची पुलिस को दें. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि होली पर्व को लेकर रांची पुलिस सतर्क है और विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही