Search

 
 
 

लातेहार: जेजेएमपी उग्रवादी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

 
Latehar: लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी रवि राम उर्फ मुकेश राम उर्फ आजाद उर्फ कल्लू, पिता ननकू राम के मनिका थाना क्षेत्र के पुरनी पल्‍हैया स्थित घर में इश्तिहार चिपकाया है. एसआई राहुल सिन्हा ने बताया कि वह लातेहार थाना कांड संख्या 303/20 में नामजद अभियुक्त है. उस पर 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट जैसी धाराओं में मामले दर्ज हैं. एसआई ने कहा कि अगर अभियुक्त के थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. उन्‍होंने अभियुक्त का पता चलने पर लातेहार या मनिका थाना को सूचित करने की अपील की है. वहीं लातेहार पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के टिटैया टोला के रहने वाला अशोक राम पिता स्व जवाहिर राम के घर इश्तिहार चिपकाया है. लातेहार थाना के एसआई रामाकांत गुप्ता ने बताया कि अभियुक्त के लातेहार थाना कांड संख्या 151/24 का प्राथमिक अभियुक्त है. उसके ऊपर भादवि की धारा 376(1)/376(2)(एन) दर्ज है. आरोपी अगर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही