Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में पुलिस के जवानों की लाठी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल

पुलिस जवानों के साथ मारपीट  होती देख बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने जरियागढ़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जवानों को छुड़ाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  Khunti :  खूंटी में पुलिस के जवानों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गयी. इसे लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि इस वायरल वीडियो की लगातार न्यूज कोई पुष्टि नहीं करता है. यह घटना जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र की  बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार यहां आरोपी को गिरफ्तार करने गयी  पुलिस की लाठी डंडे से पिटाई की गयी. https://lagatar.in/police-personnel-beaten-with-sticks-in-khunti-video-goes-viral/khunti333/"

rel="attachment wp-att-958915">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Khunti333.jpg"

alt="" width="600" height="409" /> बताया जा रहा है कि पुलिस को 112 नंबर डायल कर एक महिला ने फोन पर बताया कि उसके और उसके पिता के साथ मारपीट की जा रही है.  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पता चला कि घटना के बाद मारपीट करने वाला आरोपी जम्हार बाजार शराब पीने चला गया.

आरोपी के भाई के शोर मचाने के बाद  कुछ लोग  पुलिस के जवानों पर टूट पड़े

इसके बाद पुलिस बाजार पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया. इसी बीच आरोपी के भाई ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि पुलिस झारखंडी आदिवासी जवान को  मार रही है. आरोपी के भाई के शोर मचाने के बाद कुछ लोग  पुलिस जवानों पर टूट पड़े और डंडे और ईंट-पत्थरों से जवानों की बुरी तरह पिटाई कर दी. पुलिस जवानों के साथ मारपीट होती देख बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने जरियागढ़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जवानों को छुड़ाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सूबेदार अविनाश कुमार, सूबेदार का भाई अमित आनंद और बकसपुर निवासी प्रवीण कुमार शामिल है. जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही