Search

रांची मॉल के लॉड्स ऑफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की रेड

Ranchi : रांची पुलिस ने 28 मार्च की रात लॉड्स ऑफ ड्रिंक्स बार में छापेमारी (रेड) की. हालांकि इस रेड में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है. लेकिन  पुलिस की इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों और बार प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया. यह बार रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची में हैं.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को बार में देर रात तक डीजे बजाने, ग्राहकों को ड्रग्स देने और अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद रांची पुलिस की टीम ने बार में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने बार के स्टॉक और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की. बार में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई और सभी लोगों को घर जाने के लिए कहा गया.

 

इस मामले को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि देर रात तक डीजे बजाना और अवैध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस की टीम बार पहुंची. पुलिस की टीम ने सभी बिंदुओं पर जांच की. इस रेड के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp