Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू तस्करी पर पुलिस की दबिश, आठ हाइवा व दो जेसीबी जब्त

  • पूर्वी टुंडी में सात हाइवा के साथ चालक-खलासी धराए, मनियाडीह में दो जेसीबी व एक हाइवा जब्त
  • बालू तस्करी से जुड़े डेढ़ दर्जन लोग हिरासत में, पूर्वी टुंडी थाने में रखकर पुलिस कर रही पूछताछ
  • धनबाद के एक बड़े नेता के भतीजा का भी नाम आ रहा सामने, पुलिस कर सकती है कार्रवाई
  • ग्रामीण एसपी की सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने की छापेमारी
Tundi (Dhanbad) : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ धनबाद पुलिस ने शनिवार की देर रात दबिश दी है. बिलकुल ही गुप्त तरीके से की गई छापेमारी में बालू लदे आठ हादवा, दो जेसीबी को जब्त किया गया है. सात वाहन के चालक और खलासी भी पकड़े गए हैं. कारोबार से जुड़े अन्य कई लोग भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूर्वी टुंडी के अलावा मनियाडीह थाना क्षेत्र के सर्रा गांव के पास भी छापेमारी की गई. दोनों स्थानों पर बराकर नदी से बालू लाकर स्टॉक किया जाता था और यहां से धनबाद के अन्य हिस्सों में सप्लाई की जाती थी. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है. सुबह होते ही खबर आग की तरह फैल गई और बालू तस्करों का गिरोह भूमिगत हो गया. बताते चलें कि धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त दोनों स्थानों से जमकर बालू की तस्करी हो रही है. इस सूचना पर ग्रामीण एसपी ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सक्रिय किया. इसके बाद टीम ने देर रात दोनों इलाकों में छापेमारी की. पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर हलकट्टा गांव के पास से सात बालू लदे हाइवा जब्त किए गए, जबकि हाइवा के चालक एवं उपचालक समेत कई लोगों को भी पकड़ा गया है. यहां से डेढ़ दर्जन लोग पकड़े गए हैं. इसके बाद मनियाडीह थाना क्षेत्र के सर्रा में छापेमारी की गई. यहां भी बालू का स्टॉक जमा किया जाता है और फिर सप्लाई होती है. यहां छापेमारी के क्रम में दो जेसीबी और एक हाइवा जब्त किया गया है. यहां से जब्त वाहनों को मनियाडीह थाने के सुपर्द कर दिया गया है. दोनों मामलों में एफआईआर किया जाएगा और पूछताछ में जो भी नाम सामने आएंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं सर्रा में धनबाद के एक बड़े नेता के भतीजे का नाम इस अवैध कारोबार में सामने आ रहा है. उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इधर इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र के बालू कारोबार में लगे ट्रैक्टर आदि भी सड़क पर अहले सुबह नजर नहीं आए.

थानों को नहीं लगी छापेमारी की भनक

टुंडी : ग्रामीण एसपी को सूचना मिली थी कि एसओजी टीम ने सीधे छापेमारी की है. यहां तक कि संबंधित थानों को भी छापेमारी की भनक नहीं लग पाई. छापेमारी के बाद जब जब्त वाहन और लोगों को पकड़ कर थाने लाया गया तो पूर्वी टुंडी थाना के पुलिस कर्मियों को मामले की खबर लगी. तब तक एसओजी टीम अपना काम कर चुकी थी. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही