Search

 
 
 

अरुप चटर्जी और कोयला व्‍यवसायी मैनेजर राय के ठिकानों पर पुलिस का छापा

 
Dhanbad/Nirsa :  एक हिन्दी न्‍यूज चैनल के संचालक अरुप चटर्जी और कोयला व्‍यवसायी मैनेजर राय के विभिन्‍न ठिकानों पर 21 जुलाई को पुलिस ने छापामारी की. यह छापामारी कोयला कारोबारी राकेश ओझा को ब्लैकमेल [भयादोहन] करने के मामले में हुई है. चटर्जी और मैनेजर राय की इस मामले में गिरफ़्तारी हो चुकी है. कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पुलिस दोनों आरोपियों  के घर और मैनेजर राय की फैक्‍ट्री में कागजात खंगाल रही है. इसके लिए कोर्ट से दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. बताया जाता है कि रांची में साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा के नेतृत्‍व में एक टीम छापामारी कर रही है, वहीं गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद, निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, एग्‍यारकुंड के अंचल अधिकारी समेत अन्‍य पदाधिकारियों के नेतृत्‍व में एक टीम मुगमा स्थित मैनेजर राय उर्फ परमेश्वर राय के घर व फैक्‍ट्री को खंगाल रही है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/dhanbad-havan-performed-for-the-victory-of-presidential-candidate-draupadi-murmu/">राष्ट्रपति

पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए किया हवन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही