Search

 
 
 

रामगढ़ में निशि पांडे समेत कई के ठिकानों पर पुलिस का छापा

 
Ranchi: रामगढ़ के पतरातू में पुलिस ने निशि पांडे और निशांत सिंह के घर पर छापेमारी की है. अब तक की जानकारी के अनुसार जो खबर आ रही है कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक पलामू में हुए दो अपराधियों की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा यह छापेमारी की गई है. गौरतलब है कि कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जबकि दो अन्य लोग जख्मी हैं. यह घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव की है. दोनों अपराधियों की पहचान पांडेय गिरोह के दीपक साव व भारत पांडेय के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आधा दर्जन के करीब अपराधी घर का ताला तोड़कर घर में घुसे थे. इसके बाद भरत और दीपक को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. फायरिंग की आवाज सुनकर अंशु सिंह और महावीर सिंह घर से बाहर निकले. अपराधियों ने अंशु सिंह के पैर में जबकि महावीर सिंह के हाथ में गोली मारी है. जख्मी महावीर सिंह ने बताया कि भरत के मौसे के घर जन्मदिन था, जिसमें सभी लोग शामिल होने आए थे. 31 दिसंबर से दोनों पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा में पनाह लिए हुए थे. इसे भी पढ़ें –  दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-poster-war-between-aap-and-bjp-electoral-hindu-vs-electoral-muslim/">दिल्ली

विधानसभा चुनाव : आप और भाजपा में पोस्टर वॉर, चुनावी हिंदू बनाम चुनावी मुसलमान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही