Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के ठिकाने पर बैंगलोर में पुलिस की छापेमारी

अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए रांची पुलिस ने रविवार की रात बैंगलोर में छापेमारी की. इस गैंग से जुड़े अपराधियों का फॉर्म हाउस बैंगलोर में है. हालांकि पुलिस को कोई सफलता मिली है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस की टीम द्वारा रांची में भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है. इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है.

 

Uploaded Image

प्रिंस खान के लिए काम करने वाला रांची निवासी राणा राहुल सिंह. (फाइल फोटो)

 

इससे पहले रांची पुलिस धनबाद में गिरफ्तार अपराधी अफजल अमन उर्फ बाबर और अमन उर्फ कुबेर रांची लाया. जिसके बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरु की. पुलिस को सूचना मिली थी कि राणा राहुल बैंगलोर में छिपा है. 

 

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में 7 मार्च की शाम को बाइक सवार अपराधियों ने एक होटल में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. गोली लगने से होटल संचालक राजकुमार गोप के भाई मनीष कुमार गोप की मौत हो गई थी. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी खुद गैंगस्टर प्रिंस खान लिया था. इस हत्याकांड के बाद धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी और एक का पैर टूट गया था. जिसके बाद इन सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 

 

पुलिस ने इस मामले में इन गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ किया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. गिरफ्तार अमन उर्फ कुबेर ने पुलिस को बताया कि रांची का रहने वाला कौशल पांडे और राणा राहुल सिंह गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करता है. कौशल पांडे नामकुम इलाके का रहने वाला है. वहीं, राणा राहुल सिंह लालपुर इलाके में रहता है. नामकुम निवासी कौशल पांडे प्रिंस खान को कारोबारी का नंबर उपलब्ध कराता था. वहीं रंगदारी नहीं देने पर शूटर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राणा राहुल सिंह की थी. जो फिलहाल फरार चल रहा है.

 

इस मामले में रांची पुलिस ने कौशल पांडे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि वह बेंगलुरु में छिपा हुआ है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने बेंगलुरु में छापेमारी की है. फिलहाल राणा राहुल सिंह वहां से फरार हो गया है. राणा राहुल सिंह और कौशल पांडे दुबई में बर्थडे मनाने के लिए गया था, उस दौरान गैंगस्टर प्रिंस खान से मुलाकात हुई थी. बर्थडे के दौरान ही गैंगस्टर प्रिंस खान और राणा राहुल सिंह के बीच यह सहमति बनी थी कि रंगदारी नहीं देने पर वह शूटर उपलब्ध कराएगा.

 

उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमन और कुबेर अफजल उर्फ बाबर पप्पू भैया और मोहम्मद सद्दाम आलम उर्फ डॉक्टर हैं अमन उर्फ कुबेर पलामू जिला का रहने वाला है वही तीन अपराधी धनबाद जिले का रहने वाला है. होटल में घुसकर अमन उर्फ कुबेर ने हीं गोली चलाई थी, जिसमें होटल संचालक राजकुमार ग्रुप के भाई मनीष कुमार गोप की हत्या हुई थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही