Search

 
 
 

धुनकी रूफटॉप बार में फिर पुलिस की रेड, बंद कराया, तेज साउंड में डीजे, शराब का दौर जारी था

लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार शनिवार देर देर रात 1.05 बजे पुलिस द्वारा बंद कराये जाने की खबर है. एक महीने भर के भीतर तीन बार पुलिस की कार्रवाई हुई है. लालपुर थाना के पुलिसकर्मियो ने देर रात पहुंच कर रूफटॉप बार को बंद कराया. जानकारी के अनुसार वहां नियम विरुद्ध तेज साउंड में डीजे बज रहा था. शराब का दौर जारी था.
 

Ranchi : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार शनिवार देर देर रात 1.05 बजे पुलिस द्वारा बंद कराये जाने की खबर है. एक महीने भर के भीतर तीन बार पुलिस की कार्रवाई हुई है. लालपुर थाना के पुलिसकर्मियो ने देर रात पहुंच कर रूफटॉप बार को बंद कराया. जानकारी के अनुसार वहां नियम विरुद्ध तेज साउंड में डीजे बज रहा था. शराब का दौर जारी था.

 

वहां सैकड़ो युवक-युवतियां नशे में थिरक रहे थे. नाबालिग भी मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही लोग खिसकने लगे. लोग नीचे उतर कर अपने वाहनों में बैठकर भागने लगे. सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी

 

बता दें कि रूफटॉप बार की ठीक बगल में केसी रॉय मेमोरियल अस्पताल है. रात भर तेज ध्वनि एवं हल्ले गुल्ले के कारण मरीज सो तक नहीं पाते.  इससे पूर्व भी धुनकी बार के खिलाफ दर्जनों बार देर रात तक खुले रहने की लगातार शिकायत आती रही है.  मैनेजर अमित पटेल को कई बार सख्त चेतावनी दी गयी है पर कोई फर्क पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है.

 

हाईकोर्ट के निर्देश सहित जिला प्रशासन के नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक धुनकी बार खुला रहता है. शहर में रात भर इस तरह से बार खुले रहने से अवैध ड्रग्स की बिक्री एवं अवैध गतिविधियों बढ़ती जा रही है.

 

हाल में ही उच्च न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उच्च न्यायालय ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड साउंड, DJ और तेज ध्वनि पर रोक का आदेश दिया है.

 
   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही