Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला की खोज में घर पहुंची पुलिस, नहीं मिली तो उसके पति और दो नाबालिग बेटियों को थाने लाकर लाठी और बेल्ट से पीटा

Koderma : कोडरमा महिला थाने में अजब वाकया देखने को मिला. एक महिला की तलाश में उसके घर गई पुलिस को जब वह नहीं मिली तो उसके पति और दो नाबालिग बेटियों को पकड़ कर थाने ले जाया गया. फिर महिला के पति को बेटियों के सामने और बेटियों को भी प्रताड़ित किया गया. उन्हें पीटा गया और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गईं. इसकी शिकायत कोडरमा के पुलिस अधीक्षक से भी की गई है.

महिला थाना में गुरुवार को दिन के 11 बजे महिला थाना पुलिस नवलशाही के बनपोक निवासी रामेश्वर तुरी के घर पूछताछ करने गई थी. थाने में रामेश्वरी तुरी की पत्नी भुनेश्वरी देवी के खिलाफ बछेडीह की चम्पा देवी ने शिकायत दर्ज करायी थी. जब भुवनेश्वरी देवी घर में नहीं मिली, तब महिला थाना पुलिस ने उसके घर में दो नाबालिग बेटियों सहित रामेश्वर तुरी को उठा कर जबरन थाना ले गई. वहां उनके साथ बदसलूकी की गई और प्रताड़ित किया गया.

 

बेटी ने बताया, पापा की पीठ पर लाठी से पिटाई की

रामेश्वर तुरी की 15 साल की बड़ी बेटी ने बताया कि महिला थाने की पुलिस उसके घर आई. पुलिस ने घर घुस कर पूछा कि भुनेश्वरी देवी कहां है. हम बताये कि मां घर से बाहर गई है. इस पर पुलिस ने हमें और मेरे पापा के साथ मेरी छोटी बहन को उठा कर थाने ले गई. पुलिस ने मेरी मां को फोन कर के थाना बुलाने का दबाव बनाने लगी. उसके बाद मेरे पापा को लाठी से पीटा और बेल्ट खोल कर भी हमें मारा. हम रोते-रोते मां को फोन पर सब बताये. पर ऑटो नहीं मिलने से मां थाना नहीं आ सकी.

इस बाबत कोडरमा चाइल्ड लाइन को फोन किया गया. इस पर चाइल्ड लाइन ने मामले को गंभीरता से लिया है. जब चाइल्ड लाइन मे पुलिस से जानकारी मांगी तो पुलिस ने बच्चियों की उम्र अधिक बताई. चाइल्ड लाइन के अनुसार, दोनों बच्ची की उम्र 19 और 22 वर्ष बतायी गयी. जबकि दोनों बच्चियों के आधार कार्ड में उनकी उम्र 15 और13 वर्ष है.

भुवनेश्वरी देवी पर बनाया जा रहा दबाव

महिला थाना द्वारा भुवनेश्वरी देवी को फोन कर महिला थाना दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है. उसे थाने बुला रहा है, लेकिन थाने क्यों बुलाया जा रहा है, इस बात की जानकारी नहीं दी जा रही है. इस मामले को लेकर जब महिला थाना से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. इस मामले में महिला थाना का पक्ष आने पर लगातार न्यूज उसे भी प्रकाशित करेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही