Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस तो एक ने कर दिया सरेंडर, भेजा गया जेल

Barhi : एसडीपीओ नाजिर अख्तर के निर्देशन और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी की अगुवाई में बरही पुलिस दो अभियुक्तों के घर कुर्की तामिल कराने गई. पहले मामले में मांडू थाना कांड संख्या 249/ 2008 जीआर 2295/2008 के अभियुक्त संजय सिंह पिता- स्व. राधेश्याम सिंह ग्राम : बरसोत, थाना : बरही, जिला : हजारीबाग शामिल है. एसडीपीओ की उपस्थिति में पुलिस अभियुक्त के घर पहुंची, जहां अभियुक्त की पत्नी ने न्यायालय रामगढ़ कोर्ट से निर्गत जमानत का रिकॉल प्रस्तुत किया. जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए कुर्की वापस भेजा गया. इस कार्य में एसडीपीओ, इंस्पेक्टर सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार यादव, हिमांशु शेखर सिंह, किशोर कुमार दास, निरंजन सिंह एवं सशस्त्र बल सहित स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  सुर्खियों">https://lagatar.in/coal-and-hotel-businessman-abhay-singh-in-the-headlines-hazaribagh-central-jail-becomes-new-destination/">सुर्खियों

में कोयला व होटल कारोबारी अभय सिंह, नया ठिकाना बना हजारीबाग सेंट्रल जेल
वहीं दूसरे मामले में कांड संख्या 470/16 के फरार अभियुक्त बबलू यादव पिता स्व.- सरयू यादव, ग्राम : सिंगापुर ओरिया थाना : बरही, जिला : हजारीबाग को न्यायालय हजारीबाग से निर्गत कुर्की के पेपर को परिजनों दिखाया. अभियुक्त बबलू यादव घर से फरार था. मगर जब घरवालों ने कुर्की की जानकारी उसे दी तो उसने बरही थाने में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए भेजा गया. इस कार्य में भी एसडीपीओ नाजिर अख्तर सहित इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार, एसआई विपिन कुमार यादव, हिमांशु शेखर सिंह, किशोर कुमार दास एवं सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf/">चंदवा

: निर्भया का हुआ अंतिम संस्कार, दरिंदों को फांसी देने की उठी मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही