Search

 
 
 

वोटिंग के लिए पुलिस तैयार पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी

 
Ramgarh: झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में कल 38 सीटों पर चुनाव होना है, जिसे लेकर रामगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. मंगलवार को ईवीएम, वीवीपैट और अन्य सामानों के साथ मतदानकर्मियों को बूथ केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया. एसपी अजय कुमार ने द्वार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले कुल 406 बुथ पर होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए रवाना होने वाले मतदान कर्मियों को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर कर सम्मानित करते हुए विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया. बूथों पर जाने वाले मतदान कर्मियों को सुबह 5 बजे आने का आदेश जारी किया गया था, ताकि सभी मतदानकर्मियों को समय पर बूथों पर सुरक्षित पहुंचाया जा सके. मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट के साथ-साथ इस बार उन्हें अभिनंदन किट मुहैया कराया गया है. इस किट में मतदान कर्मियों के जरूरत के सामानों को दिया गया, ताकि उन्हें जरूरी चीजों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. इसे भी पढ़ें -दोबारा">https://lagatar.in/of-the-71-mlas-contesting-re-election-the-assets-of-29-increased-from-rs-2000-to-100-percent/">दोबारा

चुनाव लड़ रहे 71 विधायकों में 29 की संपत्ति में 2 हजार से 100 फीसदी तक हुआ संपत्ति में इजाफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही