Search

 
 
 

राज्यभर में बिना मास्क वाले 911 लोगों से पुलिस ने वसूला 3.74 लाख जुर्माना

 

Ranchi : कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने रविवार से सख्ती बढ़ा दी है. रविवार से राज्य सरकार द्वारा जारी ई-पास के बिना निजी वाहन से चलने वाले लोगों की जांच की गयी. इस दौरान जिले के सभी चौक-चौराहों में पुलिस की सख्ती देखी गयी. हर आने-जाने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पुलिस ने जांच की. इस दौरान वैसे व्यक्ति जो बिना ई-पास के और मास्क नहीं पहने थे, उनसे जुर्माना भी वसूला गया. रविवार शाम तक झारखंड पुलिस ने कुल पूरे राज्य में बिना मास्क पहने 911 लोगों से 3.71 लाख रुपये जुर्माना वसूला. इस दौरान पूरे राज्य में 844 लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया.

बाजारों में भी पहले की तुलना में काफी कम भीड़ रही

आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) में बढ़ायी गयी सख्ती का असर यह रहा कि बाजारों में भी आज पहले की तुलना में काफी कम भीड़ रही. सख्ती का असर सबसे ज्यादा सड़कों पर दिखा. बिना वजह घूमने वालों ने घर पर ही रहना उचित समझा, क्योंकि बिना ई-पास लोग अपने वाहनों से नहीं चल सकते हैं. हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात नजर आई जो हर आने-जाने वालों से ई-पास देख रही है. रांची के अलावा जमशेदपुर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा समेत कई जिलों में पुलिस ई-पास को लेकर वाहनों की जांच में जुटी रही. झारखंड से दूसरे राज्य की लगने वाली सीमाओं पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

जानिये, पुलिस ने कितना-कहां चालान काटा

राज्य में बिना मास्क पहने लोगों से 911 लोगों से रविवार को 3.71 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है. इनमें रांची में 1.60 लाख, खूंटी में 13250, सिमडेगा में 8000, लोहरदगा में 2000, जमशेदपुर में 36000, चाईबासा में 9100, सरायकेला में 4500, लातेहार में 19000, हजारीबाग में 8000, चतरा में 3500, कोडरमा में 4500, गिरिडीह में 6000, धनबाद में 11500, देवघर में 21710, दुमका में 31400, जामताड़ा में 1100, गोड्डा में 3100, पाकुड़ में 1200 और साहिबगंज में 12100 रुपये जुर्माना वसूला गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही