Search

 
 
 

गुमला में बाल संप्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोरों को पुलिस ने किया बरामद

गुमला जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिर से पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार 15 मई की सुबह अलग-अलग मामलों में निरुद्ध तीन किशोर चारदीवारी फांदकर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.
 

Gumla : गुमला जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिर से पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार 15 मई की सुबह अलग-अलग मामलों में निरुद्ध तीन किशोर चारदीवारी फांदकर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

 

इसके बाद गुमला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी और खोजबीन शुरू की. अभियान के दौरान तीनों किशोरों को बरामद कर दोबारा निरुद्ध कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही