Search

 
 
 

घाटशिला से गायब 10 मोबाइल फोन पुलिस ने किया बरामद, संबंधित व्यक्तियों को सौंपा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव मोहल्लों से गायब हुए 10 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को शनिवार को थाना बुलाकर सौंप दिया. सब इंस्पेक्टर गोविंद कुमार शाह ने बताया कि थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर बरामद किए गए फोन लोगों के लौटाए गए. उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर जनवरी 2022 तक कई लोगों ने थाने में आवेदन दिया था कि उनका मोबाइल खो गया है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-demand-to-restore-medical-treatment-in-ramchandrapur-primary-health-center/">बहरागोड़ा

: रामचंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा बहाल करने की मांग

साइबर सेल से पता किया मोबाइल का लोकेशन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित मोबाइल नंबर को साइबर सेल से पता कर लोगों पर दबाव डाला तो कई लोगों ने फोन कुरियर से भेज दिया तो कई ने थाने में आकर स्वयं जमा कर दिया. मोबाइल फोन पाने वालों में मुख्य रूप से रूपेन सोरेन, तुषार वैद्य, प्रेम कुमार पंडित, रवि रंजन बिहारी, राम हेंब्रम, प्रदीप गोप, राजेश गोराई, नारायण मदीना सुरजीत कारजी, तपन प्रमाणिक आदि शामिल थे. मौके पर थाना के एएसआई मुन्ना ठाकुर, अजीत कुमार सिंह तथा ब्रह्म देव यादव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-one-day-camp-organized-for-sabers/">बहरागोड़ा

: सबरों के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही