Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर डीआईजी सुरेंद्र झा के निर्देश पर बोकारो और धनबाद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस ने धनबाद-बोकारो सीमा पर एक इनोवा कार से 71.97 लाख नकद बरामद किया है. तेलमोच्चो दामोदर पुल के निर्मित अंतर्जिला चेक नाका के पास से यह कैश बरामद हुआ है. इनकम टैक्स (आईटी) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
धनबाद-बोकारो सीमा पर पुलिस ने कार से बरामद किये 71. 97 लाख नकद
Last Updated: Oct 23, 2024 12:00 AM (IST)