Search

 
 
 

JSSC CGL : डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने 30 घंटे बाद किया रिहा

 
Ranchi: देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने 30 घंटे बाद रिहा कर दिया. रिहा होने के बाद समर्थक उन्हें कंधे पर उठाकर ले गए. वहीं देवेंद्र ने समर्थकों के साथ परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. देवेंद्र महतो ने कहा कि 60-40 नाय चलतों, एक अस्थाई नियोजन नीति होनी चाहिए. झारखंडियों की नियुक्ति हो. हाइकोर्ट के निर्णय JSSC CGL के परीक्षा रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगाने पर देवेंद्र ने कहा हाइकोर्ट का निर्णय यही संदेश देता है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि हाजत में तो नहीं लेकिन प्रदर्शन के दौरान बहुत मारा गया. कहा कि हिरासत में लेने के बाद भी इलाज नहीं करवाया गया. 24 घंटे में तीन थानों नामकुम, जगन्नाथपुर और कोतवाली का चक्कर लगवाया गया. इसके अलावा घंटों कई सरकारी दफ्तर के पार्किंग में भी रखा गया. बता दें कि JSSC कार्यालय के बाहर सोमवार को छात्रों का प्रदर्शन दिनभर चलता रहा था. उनकी अगुवाई कर रहे JLKM नेता देवेंन्द्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया था. दिनभर हिरासत में रखा था. ऐसे में छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया. उन्होंने प्रशासन से देवेंद्र को छोड़ने के लिए चेतावनी दी थी. आखिर में तीस घंटे के बाद पुलिस ने देवेंद्र को रिहा कर दिया. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही