Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: पुलिस ने 34 मजदूरों को किया रेस्क्यू, 7 मानव तस्कर गिरफ्तार

Hussain Ansari Lohardaga: पुलिस ने मानव तस्करों द्वारा ले जा रहे 34 मजदूरों का रेस्क्यू किया. साथ ही सात मानव तस्कर को गिरफ्तार किया. एसपी हारिस बिन जमां के निर्देशानुसार मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में जिले के विभिन्न हिस्सों से पलायन कर अगरतला, त्रिपुरा जौनपुर, उत्तर प्रदेश सासाराम, बिहार, ईंट भट्टे में मानव तस्करों द्वारा ले जा रहे मजदूरों को रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया. साथ ही सात मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया. सभी को मीडियाकर्मियों के समक्ष प्रस्तुत कर जानकारी देने के पश्चात मंडल कारा लोहरदगा भेज दिया गया. पुलिस ने बिनोद उरांव, सुरेश असुर, दिलीप लोहरा, अंजारूल हक, सुरेंद्र गोप, जगेश्वर उरांव एवं नेपाली उरांव को 34 मजदूरों को दूसरे राज्यों में मानव तस्करी कर ले जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/master-stroke-of-hemant-government-dues-of-39-44-lakh-consumers-who-consumed-200-units-of-free-electricity-will-be-waived-off/">हेमंत

सरकार का मास्टर स्ट्रोकः 200 यूनिट फ्री बिजली उपभोग करने वाले 39.44 लाख उपभोक्ताओं का बकाया होगा माफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही