Search

 
 
 

औरंगाबाद: श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

 
Aurangabad: श्रेया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया. हत्यारोपियों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी दिलीप सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह व राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है. घटना में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार को भी जब्त किया गया है. प्रेस वार्ता कर एसपी ने बताया कि नाबालिग़ छात्रा के साथ इन दोनों ने पहले दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. फिर अपनी ऑल्टो कार से इंद्रपुरी बराज के समीप नहर में शव फेक दिया. वहीं पूछताछ में इन दोनों ने अपराध स्वीकार किया.
बता दें कि घटना को लेकर पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें बताया कि बीते 11 जून को नाबालिग छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. घटना के दो दिन बाद छात्रा का शव 40 किलोमीटर दूर रोहतास जिले के इंद्रपुरी सोन बराज के पास नहर से बरामद किया गया था. हालांकि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पानी में डूबने से मौत बताया था. बाद में छानबीन हुई तो दुष्कर्म की बात सामने आई. एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गेस्ट हॉउस में पहले नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शव को छिपाने के नियत से दोनों ने ऑल्टो कार के डिक्की में शव रखकर इंद्रपुरी बराज में फेंक दिया.
इसे भी पढ़ें - अमरनाथ">https://lagatar.in/amarnath-yatra-begins-first-batch-of-4603-pilgrims-leaves-base-camp/">अमरनाथ

यात्रा का शुभारंभ, आधार शिविर से 4,603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही