Search

 
 
 

गढ़वा: धुरकी पुलिस ने 17 हजार सीएफटी बालू किया जब्त

 
Garhwa: धुरकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को अवैध बालू के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. घुरकी पुलिस व जिला खनन पदाधिकारी नंद देव बैठा के संयुक्त छापामारी के दौरान ग्राम रक्सी अंर्तगत संतोष जायसवाल द्वारा करीब 10 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया. साथ ही थाना क्षेत्र के परासपानी कला पश्चिमी टोला में ठेकेदार गोंड के घर के सामने सगमा निवासी नंदकिशोर मेहता के द्वारा करीब 7500 सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध बालू के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें जिला खनन पदाधिकारी भी शामिल होते हैं. छापामारी के दौरान अलग अलग जगहों से करीब 17 हजार सीएफटी बालू को जब्त करते संतोष जायसवाल व नंदकिशोर मेहता पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कनहर नदी से रात्रि में बालू चोरी कर छुपा कर रखा गया है. जिसकी सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार को किसी भी हाल में चलने नहीं दिया जायेगा. यह छापामारी आगे भी जारी रहेगी. छापामारी दल में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बीकू कुमार रजक, एएसआई शैलेंद्र कुमार सहित दलबल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें -हमास">https://lagatar.in/hamas-leader-haniya-was-targeted-with-a-7-kg-rocket-america-supported-iran/">हमास

नेता इस्माइल हनिया को सात किलो के रॉकेट से निशाना बनाया गया, अमेरिका ने साथ दिया : ईरान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही