Search

 
 
 

लातेहार: पुलिस ने 32 भैंसों से लदे कंटेनर को किया जब्त

 
Latehar: पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में केचकी चेक नाका के समीप 32 भैंसों से लदे एक कंटेनर को जब्त कर थाना लाया गया. थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह प्रखंड के पोखरी कला के अखरा से 32 भेंसों से लदे कंटेनर को ले जाया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई करते हुए केचकी चेक नाका के समीप कंटेनर को पकड़ा गया. पूछताछ में पता चला कि यह कंटेनर बरवाडीह प्रखंड के अखरा से बिहार के बारुण ले जाया जा रहा था. सभी भैंसों को सुरक्षित थाना परिसर में रखा गया है. बरवाडीह थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही