Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पुलिस ने विस्फोटक लदा वाहन किया जब्त, मुख्य सरगना के नाम व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध, फिर भी गिरफ्त से बाहर है मुख्य आरोपी

Advertisement
Advertisement

 

Pakur : बीते दिनों जिला पुलिस ने अवैध विस्फोटक से लदे एक वाहन को मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र से जब्त किया था. इस दौरान वाहन चालक भी पुलिस के गिरफ्त में आया था, लेकिन अब तक पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है. जबकि पुलिस ने जब्त वाहन चालक से अवैध विस्फोटक के कारोबारी की जानकारी मांगी थी, तो चालक द्वारा मुख्य सरगना के नाम और नंबर भी उपलब्ध कराया गया था. नाम और नंबर मिलने के बावजूद मुख्य आरोपी 3 दिन से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

4000 पीस डेटोनेटर व 8000 पीस जिलेटिन पुलिस ने किया गया था बरामद

जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से विस्फोटक सामाग्री को जिले में संचालित खदानों में खपाया जाता था. अब जब अवैध विस्फोटक भरे वाहन को पुलिस ने जब्त किया है तो उक्त खदानों के बारे में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. बता दें कि माल पहाड़ी थाना ओपी द्वारा उक्त वाहन से 4000 पीस डेटोनेटर व 8000 पीस जिलेटिन बरामद किया गया था. हालांकि अब थाना प्रभारी कह रहे हैं कि मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रही है. चालक ने जिस मुख्य सरगना का मोबाइल उपलब्ध कराया है. उस पर FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पहले भी संथाल के जिलों में मिलता रहा है विस्फोटक भरा वाहन

बता दें कि संथाल परगना के जिलों में भारी मात्रा में विस्फोटक भरे वाहनों को पहले भी कई बार जब्त किया गया है. बीते 23 मार्च को दुमका के मुफस्सिल थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया था. टाटा सूमो गोल्ड गाड़ी से 3900 पीस डिटोनेटर और 2800 पीस जिलेटिन बरामद किया गया था. गुप्त सूचना पर जिला एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित किया था. मुफस्सिल थाना के ढोढियां मोड़ के समीप पुलिस ने टाटा सूमो गोल्ड वाहन को रोककर तलाशी ली तो विस्फोटकों का जखीरा मिला था.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही