Search

 
 
 

पलामू: पुलिस ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर किये जब्त

 
Medininagar: पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में शनिवार की अहले सुबह अवैध तरीके से बालू खनन करने के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध बालू से लदे स्वराज कंपनी के चार ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. उन्होंने बताया कि दो ट्रैक्टर ढाब के पास से और दो ट्रैक्टर मेन रोड स्थित वन विभाग चेकनाका के पास से जब्त किया गया है. जबकि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया गया है. इस अभियान में हरिहरगंज थाने के एसआई विगेश कुमार राय, एएसआई रविंद्र कुमार के साथ ही पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही