Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने अवैध कोयला लदे सात बाइक को किया जब्त

Balumath (Latehar) : पुलिस ने अवैध कोयला लदे सात बाइक को जब्त किया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण को रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में जोगियाडीह मोड़ के पास अवैध कोयला परिवहन करते हुए सात मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा गया. सभी सात मोटरसाइकिल में अवैध कोयला लदे थे. इस संबंध में बालूमाथ थाना में कांड 35/2023 कर किया गया है. गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को मंडल कारा, लातेहार भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक टोप्पो (19 ), रोहित टोप्पो (22), विल्सन तिग्गा (23), सुशील भगत (20), उपेंद्र राम (30), महेंद्र राम (35), जगन्नाथ यादव (32) का शामिल है. मोटरसाइकिलों से कुल 1.5 एमटी कोयला जब्त किया गया है. छापामारी में सअनि चंद्रशेखर दुबे व रामजी ठाकुर समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

कोयले के अवैध धंधे में घुस रहे नौजवान

कोयले के अवैध धंधे में नौजवान युवक घुस रहे हैं. बालूमाथ पुलिस ने जिन सात युवकों को पकड़ा है उसमें 5 की उम्र 19 साल से 30 के बीच है. इसमें 4 तो 25 साल से भी कम उम्र के हैं, यानी जवान होते ही कोयले के अवैध धंधे में घुस गए और जेल पहुंच गए. इसे भी पढ़ें :  दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दो

कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही